पलासी थाना पुलिस ने मंगलवार को शराब तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान 27.5 लीटर देशी शराब बरामद की और तीन तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में खपड़ा गांव के कार्तिक मुर्मू, विजय मुर्मू और बेलवारी गांव के चुत्रू मरांडी शामिल हैं।