एत्मादपुर: बरहन तिराहा पर अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत
Etmadpur, Agra | Aug 8, 2025 थाना एत्मादपुर क्षेत्र के अंतर्गत बरहन तिराहा पर एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जिसमें बताया जा रहा है कि व्यक्ति सड़क पार कर रहा था इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे व्यक्ति घायल हो गया, इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।