मखदुमपुर: बुद्ध पूर्णिमा पर बाबा सिद्धनाथ मंदिर में 15000 श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
शुक्रवार के दिन सुबह 6:00 से लेकर शाम 6:00 बजे तक बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रखंड के ऐतिहासिक स्थल वाणावर पहाड़ स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में 15000 से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान बोल बम हर हर महादेव की जय घोष से पूरा पहाड़ी इलाका गूंजता रहा।