पिंड्रा: फूलपुर में कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर, अनियंत्रित कार खाई में गिरी, 5 लोग हुए घायल
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। कार में सवार 2 लोगों के साथ बाइक चालक दंपत्ति और उसने एक बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।