कोंडागांव: ज्ञान भारतम् अभियान के अंतर्गत ग्राम बड़े कनेरा में मिली प्राचीन पांडुलिपियां
राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में “ज्ञान भारतम् अभियान” के अंतर्गत पांडुलिपि (हस्तलिखित ग्रंथ) सर्वेक्षण कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा बुधवार को ग्राम बड़े कनेरा का भ्रमण किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने ग्राम बड़े कनेरा निवासी रामूराम यादव के घर पर पहुंचकर लगभग 150 वर्ष पुरानी उड़िया भाषा में लिखित है