केंद्रीय सशक्त समिति ने किया दावा, चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन पूरी तरह बंद, जिला प्रशासन व पुलिस की सराहना की
मुरैना/ अवैध रेत उत्खनन और रेत माफिया के लिए बदनाम रही मुरैना की चंबल नदी को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्रीय सशक्त समिति यानी CEC ने दावा किया है कि मुरैना में चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन पूरी तरह बंद हो चुका है और इसके लिए जिला प्रशासन व पुलिस की सराहना भी की गई है। बता दे कि देवरी घड़ियाल केंद्र पर केंद्रीय सशक्त समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मध्य प्रदेश और राजस्थान के प्रशासनिक, पुलिस तथा वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में चंबल नदी में अवैध रेत उत्खनन रोकने के लिए किए गए प्रयासों की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए सीईसी सदस्य चंद्र प्रकाश गोयल ने कहा कि मई माह की पिछली समीक्षा के दौरान हालात चिंताजनक थे, लेकिन अब मुरैना में अवैध रेत उत्खनन पर प्रभावी रोक लग चुकी
Morena, Morena | Jul 16, 2026