खलीलाबाद: सियरासाथा चौराहे पर तेज़ रफ्तार बाइक सवार ने दूसरी बाइक को मारी ठोकर, बाइक पर बैठी महिला के दाहिने कंधे की हड्डी टूटी
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के सियरासाथा चौराहे पर तेज़ रफ्तार बाइक सवार ने दूसरी बाइक को मारी ठोकर बाइक पर बैठी महिला के दाहिने कंधे की हड्डी टूट गई।परिजनों ने उसे खलीलाबाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी लेकर आए जहां उसका इलाज किया जा रहा है।घायल महिला का नाम फूला देवी पत्नी कुमारी है, जिसकी उम्र 65 वर्ष है।यह घटना शनिवार की दोपहर 2:00 बजे की है।