मड़िहान: थाना समाधान दिवस में थाना मड़िहान में 22 प्रार्थना पत्र और थाना संत नगर में आए 10 प्रार्थना पत्र
आज जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल ओपी सिंह ने बताया कि। थाना मड़िहान में कुल 22 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें 7 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं थाना संत नगर में कुल 10 प्रार्थना पत्र आए जिसमें 2 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य के लिए राजस्व पुलिस की टीम को भेजा गया।