मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के कुहकी गांव में घर में घुसा लकड़बग्घा वन विभाग की टीम ने पकड़ा ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
गुरुवार की दोपहर में मड़िहान थाना क्षेत्र के कुहकी गांव निवासी वसंत कोल के कच्चे मकान में लकड़बग्घा घुस गया। संजोग अच्छा था कि उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था अन्यथा भारी हादसा हो सकता था। वही ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन कर उसे पिंजरे में पड़कर जंगल में छोड़ दिया। उसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।