मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा गांव स्थित तालाब पर भेड़िए का पद चिन्ह देखने पर ग्रामीणों में दहशत मौके पर पहुंची वन विभाग
बताते चले की बुधवार की रात लगभग 11:00 बजे भेड़िए आने की सूचना मिलते ही ग्रामीण लाठी डंडा व टॉर्च लेकर तालाब के भीटे पर पहुंच गए। शोर सराबा सुनकर अंधेरे का लाभ उठाकर भेड़िया अपनी जान बचाते हुए पास स्थित बोई गई मकई के खेत में घुस गया। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग व पुलिस ने ग्रामीणों को लेकर तलाश जारी की।