नासरीगंज: नासरीगंज नगर पंचायत की सशक्त स्थाई समिति का चुनाव संपन्न, पुराने सदस्यों पर फिर जताया गया भरोसा
नासरीगंज नगर पंचायत में सशक्त स्थाई समिति का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। खास बात यह रही कि समिति में कोई नया चेहरा शामिल नहीं हुआ और पूर्व के तीनों मनोनीत सदस्य ही एक बार फिर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव प्रक्रिया सुबह आठ बजे नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में निर्वाची पदाधिकारी सह एलआरडीसी संतोष कुमार की उपस्थिति में शु