हाथरस: गांव महु के पास बम्बे में युवक का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा
जनपद हाथरस की सिकंदरा राऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव महु के पास बम्बे मे एक युवक कुलदीप उर्फ टीटू का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक पुताई का काम करता था। युवक शुक्रवार काम करने के लिए घर से निकला था और शाम को बम्बे में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।