धनघटा: नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा पर भ्रष्टाचार के आरोप, विरोध प्रदर्शन कर लगाए गए गंभीर आरोप
संतकबीरनगर। नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा के वार्ड संख्या-11 के दर्जनों ग्रामीणों और वार्डवासियों ने सीसी रोड निर्माण में अनियमितता और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी तथा उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर जांच की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि खलीलाबाद मार्ग से राधे के घर, प्राथमिक विद्यालय, अजय के घर, शिवव्रत देई इंटर