बरबीघा: बरबीघा के वार्ड 16 बभनबीघा में नगर परिषद ने जन संवाद का आयोजन किया, प्रमुख समस्याओं पर चर्चा
नगर परिषद, बरबीघा क्षेत्रान्तर्गत वार्ड सं0 16 बभनबीघा में प्रमुख समस्याएं, जैसे सड़क, सफाई, जलापूर्ति, पार्क, घाट एवं अन्य के संबंध में आमजनों का सुझाव, सहयोग एवं समस्याओं का समाधान हेतु नगर जन संवाद (मोहल्ला सभा) का आयोजन किया गया। जिसमें आशीष कुमार पाण्डेय, जिला योजना पदाधिकारी, शेखपुरा, संदीप कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी इत्यादि लोग मौजूद थे।