बरबीघा: बरबीघा में ई-रिक्शा पलटने से महिला घायल, शेखपुरा रेफर
शेखपुरा जिले के बरबीघा बाजार में मंगलवार 11 बजे एक अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटी मार गई, जिससे उसमें सवार धर्मपुर गांव निवासी पुतुल देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के वक्त ई-रिक्शा धर्मपुर जा रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को रेफरल अस्पताल बरबीघा में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।