जबलपुर: आधारताल: गौशाला में शराबियों का आतंक, शराब पीने से रोका तो बदमाशों ने किया हमला!
आधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत करौंदा नाला बाईपास के पास स्थित एक गौशाला में बीती रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया, कारण सिर्फ इतना था कि गौशाला संचालिका ने बदमाशों को गौ चर के मैदान में शराब पीने से रोक दिया, जिसके बाद शराबी बदमाशों ने गौशाल में जमकर उत्पात मचाया और अपने अन्य 25 से 30 लोगों के साथ मिलकर लाठी डंडा, पत्थर, ईट जो हाथ में आया लेकर गौशाल पहुंच गए