अररिया: अररिया आरएस रेलवे स्टेशन के पास अवैध पार्किंग से लोगों का चलना हुआ मुश्किल
Araria, Araria | Jun 6, 2026 अररिया आरएस रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 के बगल में स्थित सड़क पर रेलवे के रेट पॉइंट से वाहनों की अवैध पार्किंग से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। रेक पॉइंट से माल उठाने वाले ट्रैक्टर चालक अपनी ट्रैक्टर को अवैध रूप से सड़क अतिक्रमण कर खड़ा कर दिया जाता है। जिससे उक्त मार्ग होकर चलने वाले राहगीर व वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।