केरेडारी: सयाल में सीटू जिला कमेटी की बैठक आयोजित
सयाल में हुई सीटू जिला कमेटी की बैठक सयाल स्थित आंबेडकर भवन में मंगलवार को जिला सीटू कमेटी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता राज्य सचिव विश्वजीत देव व राज्य सदस्य संजय पासवान ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि सीटू को कोयला उद्योग के अतिरिक्त विद्युत विभाग, परिवहन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच भी मजबूत बनाने का काम किया जायेगा।