गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।एसएसपी ने मंगलवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि सोमवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से विशेष अभियान में हत्या का प्रयास कांड,अपहरण कांड,SCST एक्ट,आर्म्स एक्ट,वारंट,शराब सहित अन्य कांडों में 27 को गिरफ्तार किया है।