मितौली: सीओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह ने सिकंदराबाद क्षेत्र में संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
लखीमपुर खीरी जिले में निष्पक्ष और शांतिप्रिय चुनाव मतदान करने को लेकर रविवार को मितौली सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने सिकंदराबाद क्षेत्र में संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान संबंधित को निर्देश दिए गए हैं कि चुनाव का माहौल खराब करने वाले संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखी जाए और पुलिस को तत्काल सूचित किया जाए।