मितौली: दहेज हत्या मामले में भीखमपुर निवासी फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी जिले की मितौली थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी विवेक दीक्षित नाम के एक आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मितौली थाने में दहेज हत्या की धारा में मामला दर्ज था। आरोपी दहेज हत्या की गंभीर धारा के मामले में काफी दिनों से फरार चल रहा था। मितौली थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाई कर रही है।