मितौली: धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे भदूरी गांव निवासी एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मितौली थाना पुलिस ने बुधवार को धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे नीमगांव थाना क्षेत्र के भदूरी गांव निवासी प्रदीप वर्मा नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मितौली थाने में धोखाधड़ी करने की धारा में मामला दर्ज था। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई कर रही है।