लाडपुरा: एक माह में दो बार जिला परिषद कार्यालय से चोरों ने 8 एसी के कॉपर पाइप काटकर चुराए, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल
Ladpura, Kota | Apr 24, 2026 जिला परिषद कार्यालय पर लगे 8 एयर कंडिशनर (एसी) की कॉपर पाइप फिटिंग चोर काट कर ले गए। एक माह के भीतर ही चोरी की दो वारदात हो चुकी है। जिसका सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार सुबह 10 बजे वायरल हो रहा है। जिला परिषद सीईओ कमल मीना ने इसकी शिकायत जवाहर नगर थाने में भी दी है, लेकिन चोर पकड़ से दूर हैं। केडीए ने जिला परिषद में 3 करोड़ की लागत से बैठकों के लिए हॉल तैयार किया