विदिशा नगर: आप कार्यकर्ताओं का नई गल्ला मंडी के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल, विधायक ने मांगे मानकर हड़ताल खत्म कराई
विदिशा के आम आदमी पार्टी के सदस्य और पदाधिकारी विभिन्न समस्या, खासतौर पर किसानों के लिए आ रही उपार्जन के दौरान समस्याओं को लेकर नई कृषि उपज मंडी के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे थे। उनकी यह हड़ताल शुक्रवार से प्रारंभ हुई थी शनिवार को दूसरे दिन दोपहर 2 बजे विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने मौके पर पहुंचकर उनकी मांगों को माना और कुछ को सरकार के पास भेजने को कहा।