आंकेडी की झोपडिया में 14 लाख 25 हजार रूपए की हुई चोरी का डेढ साल बाद भी खुलासा नहीं हुआ है। पीडित विकास सुमन पुत्र सूरजमल सुमन ने सदर थाने में 15 जून 2024 को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीडित ने बताया कि कुल लगभग 14 लाख 25000 के करीब चोरी हुई। चोरी हुए लगभग डेढ साल हो चुके हैं। पुलिस ने ना तो अभी तक चोरों को पकडा और ना ही आभूषण व रूपए बरामद किए।