गावां ब्लॉक सह अंचल कार्यालय के सभागार में मंगलवार की दोपहर बारह बजे मनरेगा को ले कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख ललिता देवी ने की। जबकि मौके पर मुख्य रूप से बीडीओ महेंद्र रविदास उपस्थित थे। मनरेगा का विश्वास, रोजगार के विकास के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है।