कोंडागांव: आंधी-तूफान का कहर: कोनगुड़ पोलपा पारा में गिरी आकाशीय बिजली, 5 मवेशियों की हुई मौत
कोंडागांव जिले के फरसगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोनगुड़ पोलपा पारा में शनिवार शाम करीब 5 बजे अचानक बदले मौसम ने तबाही मचा दी। तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 5 पालतू मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये मवेशी गांव के तीन किसानों के थे, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।