नौबतपुर: नौबतपुर के युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी, SDPO दीपक कुमार ने दी जानकारी
नौबतपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर निवासी एक युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए एम्स पटना लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच के लिए FSL टीम को भी बुलाया गया है। इस संबंध में SDPO दीपक कुमार ने सोमवार शाम करीब 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।