श्रीनगर: श्रीनगर गढ़वाल में यूथ फाउंडेशन के कैडेट्स से कर्नल अजय कोठियाल की मुलाकात
श्रीनगर गढ़वाल के यूथ फाउंडेशन कैंप चार्ली में कर्नल अजय कोठियाल ने सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवा कैडेट्स से मुलाकात कर उनकी मेहनत और लगन की सराहना की। उन्होंने कैडेट्स को अनुशासन और अभ्यास के महत्व पर ज़ोर दिया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।