हंडिया: प्रयागराज में बीजेपी की बढ़त पर जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की बढ़त से उत्साहित होकर प्रयागराज में जश्न का माहौल देखने को मिला। काशी प्रांत के मंत्री सैफुल अब्बास के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए खुशी जताई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूलों की होली खेली और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।सोमवार 12 बजे जश्न का वीडियो सामने आया।