कनाड़िया: इंदौर आरटीओ को 1065 करोड़ रुपए का वसूली लक्ष्य, परिवहन विभाग के अधिकारी जुटे, अब तक 781 करोड़ रुपए की वसूली
इंदौर के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने वर्ष 2024-25 ले लिए मिले राजस्व वसूली के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयास तेज कर दिए है इंदौर आरटीओ ने बुधवार 2 बजे बताया ki इस साल राजस्व का लक्ष्य एक हजार 65 करोड़ का है,जिसमें से अब तक 781 करोड़ रूपए के राजस्व की वसूली का काम पूरा हो चुका है।विभन्न इलाकों में अभियान चलाकर राजस्व वसूली का काम किया जा रहा है.