श्री गंगानगर: अंबेडकर सर्किल पर मनाई जाएगी बाबा साहब की 135वीं जयंती, जी नगर धर्मशाला में हुआ बैठक का आयोजन
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 11, 2026
श्रीगंगानगर। दलित एक्शन कमेटी के तत्वाधान में बैठक का आयोजन जीनगर धर्मशाला में शनिवार को दोपहर 2:00 बजे किया गया । बैठक में सर्वसम्मति से 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती बड़े धूमधाम से अंबेडकर सर्किल गोलबाजार में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में 11 अप्रैल को निकालने वाली शोभायात्रा को स्थगित किया गया। दलित एक्शन कमेटी के अध्यक्ष बंटी वाल्मीकि ने बताया।