बागपत: टटीरी-सूरजपुर महनवा मार्ग पर वाहन को बचाने के दौरान कार विद्युत पोल से टकराई, तीन सदस्य घायल
Baghpat, Bagpat | Mar 31, 2026 सोमवार की रात करीब दस बजे ग्राम सूरजपुर महनवा निवासी देवकांत शर्मा के मुताबिक युवक अमन अपने माता-पिता के साथ कार में सवार होकर टटीरी-सूरजपुर महनवा मार्ग से होते हुए मेरठ जा रहे थे। उसी दौरान सामने आ रहे वाहन को बचाने के दौरान टटीरी-सूरजपुर महनवा मार्ग पर विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में तीनों मामूली रूप से घायल हो गए।