गोपालगंज: थावे प्रखंड कार्यालय में अमित कुमार सिंह ने पैक्स अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन, समर्थकों ने किया स्वागत
जिले के थावे प्रखंड अंतर्गत रामचंद्रपुर पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को दोपहर 2 30 बजे अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अमित कुमार सिंह ने समर्थकों के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी से परिसर में उत्साह का माहौल रहा। नामांकन के बाद समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कि