मनिया: धौलपुर के महाराजपुरा चौराहा पर एक बड़ा हादसा टल गया, ट्रेलर ने कंटेनर को मारी टक्कर
Mania, Dholpur | Apr 19, 2026 महाराजपुरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने चल रहे कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास मौजूद लोग और वाहन चालक बाल-बाल बच गए, जिससे बड़ा नुकसान होने से टल गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई।