गुमला: डीसी के निर्देश भी बेअसर: 5 दिन बाद भी नहीं बना राशन कार्ड, आयुष्मान से वंचित लिवर सिरोसिस का मरीज
Gumla, Gumla | Jun 27, 2026 सदर अस्पताल में भर्ती गंभीर रूप से बीमार लिवर सिरोसिस से पीड़ित जगरनाथ तिर्की के मामले में प्रशासनिक दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर सामने आया है। उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने बीते सोमवार को अस्पताल पहुंचकर मरीज से मुलाकात की थी और अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर राशन कार्ड बनाकर दो दिनों के भीतर आयुष्मान कार्ड जारी करने का निर्देश दिया था।