कर्वी: चित्रकूट कर्वी कोतवाली पुलिस ने बलात्कार और मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार
चित्रकूट में कोतवाली कर्वी पुलिस ने बलात्कार, मारपीट और धमकी के मामले में वांछित आरोपी रिंकू वर्मा को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आज बुधवार दोपहर 1:20 बजे प्रेस नोट जारी किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी को बन्धोइन मोड़ के पास गिरफ्तार किया गया।