कहरा: सदर थाना क्षेत्र के नरियार मिल्लत नगर में ट्रैक्टर की टक्कर से एक बच्चे की हुई मौत, मौक़े से फ़रार हुआ चालक
Kahara, Saharsa | May 11, 2024 सदर थाना के नरियार मिल्लत नगर वार्ड 11 में सड़क पार कर रहे एक बच्चे को तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने ठोकर मारकर ट्रैक्टर घटनास्थल पर ही छोड़कर हुआ फरार। ट्रैक्टर के ठोकर लगने से उस बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की जांच में जुड़ गई है।