सिमडेगा: सामटोली रोड पर जुटे नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा, बच्चों की सुविधा के लिए बनाई वैकल्पिक व्यवस्था
सिमडेगा: नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा ने शुक्रवार सुबह 11 बजे जानकारी दी कि सामटोली रोड पर सुबह 5 बजे से स्टोन चिप्स गिराकर वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य स्कूल आने-जाने वाले बच्चों एवं स्थानीय लोगों को जर्जर सड़क के कारण होने वाली परेशानी से राहत दिलाना है। कार्य लगातार जारी है।