शिवपुरी: सिरसौद में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, सात दिन होगा आयोजन
सिरसौद में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, सात दिन होगा आयोजन शिवपुरी जिले के सिरसौद गांव में शुक्रवार को रामराजा मंदिर से कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। सुबह करीब 1 बजे शुरू हुई कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए सिरसौद-पिछोर सड़क मार्ग स्थित एक निजी स्कूल परिसर तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।