पूरनपुर: सिरसा गांव में मामूली कहासुनी के चलते जेठ जेठानी ने गर्भवती महिला की पिटाई बिगड़ी हालत अस्पताल में भर्ती
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी सत्यदेव ने बताया कि बड़े भाई सुनील से मामूली कहासुनी हो गई थी। वह घर पर पशुओं के लिए चारा बना रहा था तभी बड़ा भाई सुनील अपनी पत्नी के साथ पहुचकर गाली गलौज करने लगा विरोध करने पर दोनों मिलकर लाठी डंडे से पिटाई कर दी। चीख पुकार सुनकर पति को बचाने पहुंची गर्भवती महिला सुखरानी की भी दबंग जेठ और जेठानी ने पिटाई कर दी।