परिहार: भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ेगी निगरानी, परिहार-बेला पर प्रशासन का फोकस
सीतामढ़ी में जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक में परिहार और बेला थाना क्षेत्र समेत सीमा से सटे इलाकों में विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों को साइबर अपराध, जाली भारतीय मुद्रा, ड्रग्स तस्करी, मानव तस्करी तथा अवैध दूरसंचार ग