होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम सांसद नई दिल्ली में शिक्षा महिला बाल युवा एवं खेल संबंधी स्थाई समिति की बैठक में हुए शामिल
नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी बुधवार को नई दिल्ली स्थित संसदीय सौध विस्तार भवन में आयोजित संसद की शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी स्थायी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक में शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभावी उपयोग, युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प को लेकर चर्चा की गई।