विदिशा नगर: पूर्व MLA भार्गव की जमानत याचिका ग्वालियर से जबलपुर कोर्ट हुई शिफ्ट, आत्महत्या का मामला है दर्ज
विदिशा के पूर्व विधायक शशांक भार्गव पर अप्रैल माह मे एक व्यक्ति की आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। 6 मई को जिला न्यायालय में उनकी जमानत याचिका रद्द हुई थी। उसके बाद ग्वालियर मे अग्रिम याचिका लगाई थी, इसी बीच कोर्ट को मालूम हुआ की शशांक भार्गव पूर्व विधायक भी है इसलिए इस मामले को याचिका एमएलए कोर्ट रेफर किया गया है, जबलपुर होगी सुनवाई।