हरलाखी: सोंठगांव मधुबनी टोल में बीती रात्रि एक घर में हुई चोरी मामले की जाँच में जुटी हरलाखी थाना पुलिस
सोठगांव मधुबनी टोल में बीती रात मो सदाकत राईन के घर में हुई चोरी की घटना की हरलाखी पुलिस बुधवार की सुबह जांच की। परिजनों के मुताबिक रात में चोर छत के रास्ते से घर मे चोर प्रवेश कर गया और घर में सोये हुए लोगों के दरवाजे के हैंडिल बाहर से लगा दिया। घर में बरामदे पर रखे चाभी से में गेट को खोल दिया और घर मे से ट्रंक, पेटी और बैग लेकर चले गए।