कर्वी: चित्रकूट के थाना मानिकपुर क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सुसंगत धारा में भेजा गया जेल
चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी अनिल साकेत (20) को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी ने युवती को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया और धमकी दी थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारा 64(1) बीएनएस के तहत आरोपी को जेल भेज दिया।