देहरादून: आप के प्रदेश सह प्रभारी प्रनेंद्र भारद्वाज ने प्रेस क्लब में की प्रेस वार्ता, सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तराखंड के सह प्रभारी पर्नेद्र भारद्वाज ने देहरादून स्थित प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर गम्भीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में शासन-प्रशासन का हर स्तर भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है अधिकारी से लेकर मंत्री तक सभी इस गोरखधंधे में संलिप्त हैं।