देहरादून: पुलिस लाइन देहरादून में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की शिरकत
पुलिस लाइन देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वयं पहुंचीं और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। राष्ट्रपति ने योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बताते हुए नियमित योगाभ्यास की प्रेरणा दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, अधिकारी, छात्र और आम नागरिक मौजूद रहे।