डॉ. हरीबाबू गुप्ता को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया सम्मानित
दिबियापुर के वरिष्ठ चिकित्सक, समाजसेवी एवं गायत्री परिवार के जिला समन्वयक डॉ. हरीबाबू गुप्ता को 13 अगस्त 2026 को कानपुर के होटल प्रिस्टीन में आयोजित अमर उजाला के प्रतिष्ठित "समर्पण और सम्मान" कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री बृजेश पाठक द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कानपुर, औरैया सहित 15 जनपदों के चिकित्सकों एवं समाजसेवियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने कहा कि "चिकित्सक मरीज को कभी निराश न करें और सेवा भाव से उसका उपचार करें।"
डॉ. हरीबाबू गुप्ता पिछले लगभग 50 वर्षों से चिकित्सा सेवा, समाजसेवा और आध्यात्मिक जागरण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने हजारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के साथ-साथ चिकित्सा शिविरों, पल्स पोलियो अभियान, हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण त�