टीकमगढ़: पॉलिटेक्निक कॉलेज टीकमगढ़ में एनडीआरएफ ने सिखाए जिंदगी बचाने के गुर, दिया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण
National Disaster Response Force (एनडीआरएफ) की टीम ने शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय टीकमगढ़ में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। वाराणसी इकाई के निर्देशन में पहुंचे दल ने छात्रों को सीपीआर, फर्स्ट एड, अग्निशमन यंत्र चलाने, स्ट्रेचर बनाने और सर्पदंश के उपचार जैसे महत्वपूर्ण कौशल सिखाए।